(इसी सवाल पर गिरीराज सिंह ने इंटरव्यू बीच में ही रोक दिया. हालांकि उन्होंने बाद में दोबारा बात की.)
सरकारी डाटा का हवाला देकर राहुल गांधी कह रहे रोजगार सृजन नहीं हुआ है. आपका क्या कहना है?
मैं चुनौती देता हूं, मैं राजनीति छोड़ दूंगा, जो मैंने डाटा दिया है. वो डाटा हैं क्योंकि सिडबी ने, सीजीटीएमएससी में, वो डाटा है कि अगर 2010 से 2014 में यूपीए सरकार में 11 लाख है तो हमारे भी 18 लाख हैं.
अब जब ममता बनर्जी धरने पर बैठती हैं तो राहुल जी उनका मुंह पोंछते हैं और जब राहुल जी बंगाल जाते हैं तो ममता जी को क्या क्या नहीं कहा मैं उन शब्दों का प्रयोग भी नहीं कर सकता.
दुनिया के सामने एक मज़बूत सरकार देने का, जिससे मज़बूत भारत बने. ये कई विसंगतियां हैं, जो देश ने तय किया है. देश में एक माहौल बन रहा है, आम धारणा बन रही है कि मोदी के नेतृत्व में एक मज़बूत सरकार बने.
इधर जो गठबंधन है, मायावती जी और अखिलेश जी निकाल दिए इनको. ये आंसू पोंछने के लिए तो एक दूसरे के साथ साथ जुट जाते हैं. लेकिन जब सवाल आता है कि कौन होगा प्रधानमंत्री तो एक दूसरे को धक्का मारते हैं.
प्रधानमंत्री बहुत हैं, लेकिन आपको यूपी में क्यों खदेड़ दिया. आप ममता बनर्जी को क्यों गाली दे रह हैं, कम्यूनिस्ट कहीं कुछ हैं कहीं कुछ हैं. ये कई विसंगतियां हैं, उन विसंगतियों को आप लाख समझाएंगे, देश की जनता समझने के लिए तैयार नहीं है.
बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद सबूत मांगे जा रहे हैं, सबूत देने में क्या दिक्कत है?
हमें तो कहना चाहिए कि मेरा बेटा हज़ार लोगों को मारकर आया है, ये पाकिस्तान बोले ना कि हमारा एक ना मरा. दुर्भाग्य ये है कि पाकिस्तान की भाषा हमारे युवराज बोल रहे हैं. एक दिन तो कहा कि हम सेना के साथ हैं, देश के साथ हैं. लेकिन तीसरे दिन से ही छटपटाहट आने लगी और सबूत मांगने लगे.
कोई ग़लत कहा तीन सौ चार सौ, कहना चाहिए एक हज़ार. पाकिस्तान सबूत दे कि उसका एक ना मरा. एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पाकिस्तानी सेना के अफ़सर मरने वालों के घर गए थे. (इस पर बीबीसी संवाददाता ने रोक कर कहा कि ये फ़ेक वीडियो था). आप पाकिस्तान की भाषा क्यों बोल रहे हैं. हम तो कहेंगे कि हमने ध्वस्त कर दिया एक हज़ार, सबूत दो कि एक हज़ार नहीं मरा.
सेना ने ठीक ही कहा, मेरा काम था स्ट्राइक करना. मेरा लाशें गिनना काम नहीं है. हमसे पूछे होते तो हम तो दो-तीन हज़ार बताते. पाकिस्तान ने क्यों घेराबंदी कर रखी है और मीडिया को वहां तक एक सप्ताह बाद भी जाने नहीं दिया.
भारतीय चुनाव में पाकिस्तान का मुद्दा क्यों उठता है, कोई सवाल पूछता है तो उससे पाकिस्तान जाने के लिए कहा जाता है?
जबावः ये सवाल सिद्धू जी से पूछा जाना चाहिए. ये आप अकबर लेन से क्यों नहीं पूछ रहे हैं जो कह रहा है कि जो पाकिस्तान को गाली देगा हम उसे दस गाली देंगे. भैया काहे को गाली दोगे, सिद्धू जी से संपर्क कर लो, वो वीज़ा ठीक ठाक कर देंगे, इमरान ख़ान से उनकी बड़ी अच्छी दोस्ती है. ऐसे-ऐसे लोग हैं, खाते यहां का हैं, गाते पाकिस्तान की हैं.
गिरिराज जी आपको हिंदूवादी नेता के तौर पर देखा जाता है, क्या आप इस छवि से ख़ुश हैं?
इससे नाराज़ क्यों हैं, ये तो बता दे कोई मुझे गर्व है इस पर.
क्या आपकी पीड़ा सामने आने के बाद किसी ने आपसे संपर्क किया है?
जबावः कई लोग मुझसे बात कर रहे हैं, मैं भी बात कर रहा हूं. प्रदेश नेतृत्व, जिस दिन मुझे, जो मुझे ठेस लगा है कि मुझे विश्वास में क्यों नहीं लिया गया, ये साफ़ कर देंगे तो मैं बेगूसराय में सम्मान और स्वाभिमान के साथ आगे की रणनीति तय करूंगा. मेरी पीड़ा ये भी है कि राज्य नेतृत्व ने केंद्रीय नेतृत्व को कुछ ग़लत जानकारी भी दिया है. जिन्होंने दर्द दिया है वो ही दवा भी देंगे.